Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2026

नवागांव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, 40 युवाओं ने थामा संगठन का दामन

 नवागांव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, 40 युवाओं ने थामा संगठन का दामन



सिमगा:- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में लगातार जारी है। भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तहत आज सिमगा क्षेत्र के ग्राम नवागांव में एक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान गांव के लगभग 35 से 40 नवयुवक साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा गया, जिसमें खासकर युवाओं में संगठन के प्रति जुड़ने और कार्य करने का विशेष उत्साह देखने को मिला।

बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार एवं पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले किया गया है। साथ ही बेरोजगारी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जहां शराब, अफीम, नशीली गोलियां और इंजेक्शन खुलेआम बिक रहे हैं तथा वैध-अवैध शराब गांव-गांव में 24 घंटे उपलब्ध है। इन परिस्थितियों के कारण आम जनता अब प्रदेश में एक नए विकल्प की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बारे में बताया गया कि संगठन पिछले 12 वर्षों से छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हक-अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत है, जबकि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी इसका राजनीतिक विंग है।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और दिनेश वर्मा बलौदा बाजार जेल में बंद हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष सनत यदु, जिला महामंत्री देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष तोरण निषाद उपस्थित रहे।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वासु यदु, बेमेतरा शहर अध्यक्ष फौजी सूर्या सिंह, CKS जिला अध्यक्ष निलेश साहू, तिल्दा खड़ आईटी अध्यक्ष पुष्पा साहू एवं राकेश साहू, विनोद यदु, सेवक ध्रुव, नारायण यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नव सदस्य के रूप में शामिल हुए प्रमुख नाम:

रमेश साहू (पूर्व सरपंच), तरुण साहू, किशोर साहू, राजा राम साहू, ओंकार साहू, राकेश साहू, अनिल साहू, मनीराम, भेखराम, अर्जुन, लोकनाथ, मुकेश, गणेश, हेमंत, संतोष, मोहन, शिव कुमार, अशोक, विशाल, दिनेश, थानेश्वर, परदेशी, बलराम, अंगद, मोनेश, रवि शंकर, समेलाल, मानसिंग, दिलीप, तिहारु, लेखराम, विनय, हार्दिक, केदार, तथा भाटापारा से राधा ध्रुव सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad