Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2026

*सुशासन तिहार की शानदार शुरुआत: जिला बिलासपुर के हरदीकला पंचायत में हितग्राहियों को वितरित की गयी उनके आवास की चाबियाँ, साथ ही आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

 सुशासन तिहार की शानदार शुरुआत: जिला बिलासपुर के हरदीकला पंचायत में हितग्राहियों को वितरित की गयी उनके आवास की चाबियाँ, साथ ही आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण




बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीकला में आज सुशासन तिहार का शुभारंभ उत्साह और जनभागीदारी के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राहियों को उनके पूर्ण आवास की पूर्णता प्रमाण पत्र एवं उनके आवास की चाबियाँ सौंपकर उन्हें नए जीवन की सौगात दी गई।

इस अवसर पर आवास योजना से संबंधित प्राप्त विभिन्न आवेदनों का त्वरित निराकरण भी किया गया, जिससे आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक बिल्हा, कलेक्टर जिला बिलासपुर, जिला पंचायत सीईओ, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सुशासन तिहार के पहले ही दिन इस तरह के त्वरित कार्यवाही और जनसहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad