कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारंभ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का संगीतमयी शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ,कलश यात्रा डीईओ आंफिस स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नवग्रह उद्यान, शैलेन्द्र नगर में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रृद्धालुओं एवं स्वजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा का वाचन राष्ट्रीय संत श्री राजीव नयन जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है।यह आध्यात्मिक आयोजन 1 मई से 7मई तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक नवग्रह उद्यान, शैलेन्द्र नगर रायपुर में आयोजित होगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भजन सम्राट संजीव नयन जी के सुमधुर भजनों का रसास्वादन करने का भी अवसर प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। शर्मा परिवार के अमितेश शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.