दिनांक : 02.05.2026
जिला : विदिशा
विदिशा पुलिस का एक रात में बड़ा एक्शन : कॉम्बिंग ऑपरेशन के अंतर्गत 726 ठिकानों पर दबिश, 351 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई
289 वारंटों का निष्पादन कर अपराधियों पर कसा शिकंजा, 206 बदमाशों के ठिकानों पर रेड
122 हिस्ट्रीशीटर रडार पर, 100 होटल-ढाबों की सघन चेकिंग
अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई—106 लीटर शराब जप्त, 25 आरोपी गिरफ्तार
जिले में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01-02 मई 2026 की मध्यरात्रि को विदिशा पुलिस द्वारा एक व्यापक एवं सुनियोजित मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्री संजय तिवारी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।
अभियान में कुल 351 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे, जिनमें 05 एसडीओपी एवं 23 थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
वारंटों का प्रभावी निष्पादन:
अभियान के दौरान वारंट तामिली में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई—
35 स्थायी वारंट निष्पादित
95 गिरफ्तारी वारंटों में कार्रवाई
159 जमानती वारंटों की तामिली
कुल 289 वारंटों का निष्पादन
अपराधियों पर निगरानी एवं तलाशी अभियान:
726 ठिकानों पर दबिश
206 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर रेड
122 हिस्ट्रीशीटरों की जांच/निगरानी
09 जिला बदर व्यक्तियों की चेकिंग
80 होटल/ढाबों एवं 20 डेरों की सघन जांच
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई:
25 प्रकरण दर्ज
25 आरोपी गिरफ्तार
106.74 लीटर अवैध शराब जप्त
अनुमानित कीमत ₹57,920/-
नशे के विरुद्ध कार्रवाई:
01 प्रकरण दर्ज
01 आरोपी गिरफ्तार
जुआ/सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई:
03 प्रकरण दर्ज
03 आरोपी गिरफ्तार
नगदी ₹2020/- एवं सट्टा पर्ची जप्त
पुलिस अधीक्षक विदिशा की अपील:
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध संबंधी सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल-100 पर सूचना दें।
विदिशा पुलिस—सुरक्षा, विश्वास और सेवा के लिए सदैव तत्पर।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.