राजनांदगांव
डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु बैठक आयोजित
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में डायल 112 सेवाओं को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 मई 2026 को जन संवाद कक्षा, राजनांदगांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता डायल 112 के जोनल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर द्वारा की गई।
बैठक में डायल 112 के वाहन चालकों एवं आरक्षकों को इवेंट प्राप्त होते ही निर्धारित समय सीमा में घटनास्थल पर त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने तथा प्रत्येक स्थिति में सजग एवं सतर्क रहकर कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही टीमवर्क, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर डायल 112 के वाहन चालकों एवं आरक्षकों को आवश्यक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सामग्री जैसे दस्ताने, सैनिटाइजर एवं फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किए गए, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुरक्षित एवं बेहतर ढंग से कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, आरक्षक श्री कामता प्रसाद यादव, श्री लक्ष्मी नारायण देवांगन, सुश्री सिंधु मेश्राम, श्री तौफीक खान सहित डायल 112 के वाहन चालक एवं आरक्षकगण उपस्थित रहे। कुल मिलाकर लगभग 30 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी इस बैठक में सम्मिलित हुए।
राजनांदगांव पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है तथा डायल 112 के माध्यम से त्वरित सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.