ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
बचेली नगर पालिका की लापरवाही: डिवाइडर में लगे महंगे पौधे सूखने की कगार पर
बचेली नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान बनाए गए डिवाइडरों में लगाए गए पौधे अब देखभाल के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए इन पौधों को नियमित रूप से पानी नहीं दिया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते पौधों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई पौधे पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि बाकी मुरझाने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, इन पौधों की कीमत लगभग 1000 से 1500 रुपये प्रति पौधा बताई जा रही है, जिन्हें सरकारी खर्च से लगाया गया था। इसके बावजूद उनकी देखभाल में लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि पौधारोपण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पौधों को पानी और देखभाल नहीं मिली, तो न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी होगी बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा।
वहीं, इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ का कहना है कि पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। साथ ही, एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जो पौधों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाएंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाती है या नहीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.