ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के बचेली मे नगर पालिका में लापरवाही: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व राशन कार्ड में नाम जोड़ने के मामले में आम लोग परेशान, कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप
बचेली। नगर पालिका बचेली में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने और राशन कार्ड में नाम जोड़ने के मामले में अधिकारी-कर्मचारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं होता। कई बार तो कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि, “बच्चे के जन्म कई माह बाद भी प्रमाणपत्र नहीं मिल पाता है। राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने के लिए आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। ऊपर से कर्मचारी गुस्से से पेश आते हैं।”
नगर पालिका में शिकायत के लिए कोई सुनवाई तंत्र सक्रिय नहीं दिखता। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यदि शिकायतें बढ़ी तो जांच हो सकती है। फिलहाल लोगों को अपनी समस्याएं लेकर दर-दर भटकना पड़ रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.