Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 31, 2026

तूफान से बिगड़े हालात, संकट की घड़ी में ग्रामीणों का सहारा बने युवा नेता विवेक कुर्रे

 तूफान से बिगड़े हालात, संकट की घड़ी में ग्रामीणों का सहारा बने युवा नेता विवेक कुर्रे



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत कल आए तेज आंधी-तूफान ने ग्राम पंचायत संजारी नवागांव में व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण गांव के कई स्थानों पर बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। 




बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ऐसे कठिन समय में क्षेत्र के युवा नेता विवेक कुर्रे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विद्युत व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

बिजली बंद होने के कारण उत्पन्न पेयजल संकट को देखते हुए विवेक कुर्रे ने ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक ग्रामीण के साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है और गांव में सामान्य स्थिति बहाल होने तक वे लगातार राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी करते रहेंगे।

ग्रामीणों ने विवेक कुर्रे की तत्परता और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय उनका गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना सराहनीय पहल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से जल्द ही बिजली एवं पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो जाएगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad