नगर पंचायत पवनी के समाधान शिविर में राशन दुकानों को माह में प्रति दिन खोलने पार्षद ने दिया आवेदन
बिलाईगढ़ - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग इस शिविर में शामिल हुए और अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया कई समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया ।
वही नगर पंचायत पवनी के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद करन साहू के द्वारा जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर में संचालित सभी सरकारी राशन दुकानों को माह में प्रतिदिन खोलने और राशन दुकानों की संख्या में वृद्धि के साथ ही प्रति माह शक्कर का भी वितरण करने की मांग की ताकि महिलाओं को सुविधा मिल सके बता दें कि नगर में तीन सरकारी राशन दुकान संचालित है। संचालकों के द्वारा बीच-बीच में राशन दुकान खोलकर ओटीपी और फिंगर लेकर राशन कार्ड वितरण किया जाता है ऐसे में महिलाओं की भीड़ काफी संख्या में हो जाती है जहां पर वाद विवाद की स्थिति भी देखने को मिलती है और महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है 4 से 5 दिन में अपने बारी का इंतजार करना पड़ता है यही सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत पवनी के पार्षद करण साहू ने समस्या को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग से आए सहायक खाद्य अधिकारी अमित शुक्ला को आवेदन देकर इस समस्या को समाधान करने की मांग की जिस पर अधिकारी ने तत्काल इस समस्या को ध्यान में रखते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया । समाधान शिविर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू, पार्षद नंदलाल साहू, रामकृष्ण साहू, गणेश साहू, कमलेश साहू, अरुण साहू, लीलांबर साहू, पार्षद प्रतिनिधि अमित साहू, पिंटू साहू समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.