बेमेतरा डीएमएफटी बैठक
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) शासी परिषद की बैठक ली। बैठक में साजा विधायक ईश्वर साहू भी मौजूद रहे।
बैठक के मुख्य बिंदु निर्माण कार्यों में तेजी मंत्री ने अधिकारियों को DMFT निधि से स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि देरी से योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने में बाधा आती है।
गुणवत्ता पर जोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी। जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और खनिज न्यास निधि से स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंत्री बघेल ने साफ किया कि DMFT फंड का उपयोग जनता के हित में समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.