शिव महापुराण कथा: शिव महापुराण कथा में भगवान शिव -पार्वती विवाह के प्रसंग में झूमे श्रद्धालु।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -नवग्रह उद्यान, शैलेन्द्र नगर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिवस की कथा में भगवान शिव और माता पार्वती विवाह समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्यादान के रूप में भेंट चढ़ा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
भगवान शिव -पार्वती और शिवपुराण की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद विद्वान संत राजीव नयन जी महाराज ने कथा का वाचन किया।इस दौरान शिव -पार्वती के रूप परिवार के बच्चों सहित बाराती के रूप में अद्भुत श्रंगार कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शर्मा परिवार द्वारा पूर्वजों की स्मृति में श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
भगवान शिव -पार्वती विवाह संपन्न होने पर सभी ने पूजा अर्चना कर भोजन प्रसादी ग्रहण किया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.