काम धीमी गति से चलने के कारण आम नागरिकों परेशान, ठेकेदार पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांगा : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने कहा महासमुंद शहर के महामाया मंदिर से गांधी चौक तक नाली निर्माण में भारी लापरवाही सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासी और राहगीर बेहद परेशान हैं। निर्माण के दौरान पानी की मुख्य पाइप लाइन टूटने का डर बना हुआ है । लापरवाही और समस्याओं के *मुख्य बिंदु निर्माण कार्य में देरी:* काम धीमी गति से चलने के कारण आम नागरिकों का आवागमन बाधित हो रहा है। नाली निर्माण में पतला छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है, सड़क के 1 फीट ऊपर नाली स्लैब बनाना सड़क के लिए बेहद हानिकारक है। यह न केवल पानी के बहाव को रोकता है, जिससे सड़क में जलभराव होता है, बल्कि सड़क की उम्र को भी काफी कम कर देता है। यह गलत निर्माण सड़क पर गंभीर हादसे, गड्ढे, दरारें और समय से पहले सड़क के खराब होने का कारण बनता है। *सड़क को होने वाले प्रमुख नुकसान:* जलभराव और सड़क का टूटना: ऊँची नाली होने से सड़क का पानी नाली में नहीं जा पाता। पानी सड़क पर जमा होकर डामर को कमजोर कर देता है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। सड़क का पानी निकास न मिलने के कारण आस-पास के घरों और दुकानों में घुस जाता है, जिससे संपत्ति का नुकसान होता है
प्रशासनिक संज्ञान मे ले और मामले की गंभीरता को देखते हुए, ठेकेदार पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा करे
तुषार साहू व निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण को व्यवस्थित करने और मलमा, मिट्टी हटाकर सड़क यातायात की समस्या को दूर करने की मांग की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.