श्री राम कल्याणम मंडपम् परिसर में मुख्यमंत्री कन्यान्तर्गत सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें 40 वरवधू के जोड़े परिणय बंधन में बंधे।
मददेड:- बीजापुर जिले के विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मददेड मे मुख्यमंत्री कन्यान्तर्गत सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह बाजे गाजे के सम्पन्न हुआ।
इस सामूहिक विवाह में 40 वरवधू के जोड़े में ईसाई धर्म के 4 जोड़े, आदिवासी समाज समुदाय के 11 जोड़े, और 25 जोड़े हिंदू धर्म से सभी जाति के वरवधू थे।
श्रीराम कल्याणम् मंडपम् परिसर में बड़े धूमधाम से सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री पेरे पुल्लैया जी करकमलों द्वारा प्रत्येक वरवधू जोड़े को 35000 रूपये का चेक आशीर्वाद के तौर पर गिफ्ट स्वरूप सरकार द्वारा दिया गया।
और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता कुडेम के करकमलों द्वारा शादी का सर्टीफिकेट प्रदान किया गया।
हमारे आदिवासी समाज समुदाय के अध्यक्ष श्री अशोक तलांडी के द्वारा सभी वरवधू के जोड़े और सभी सामान्य लोगों को शपथ दिलाई कि समाज मे शादी का सही समय लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है
अगर कोई व्यक्ति इस कानून का उलंघन करता है तो उसके मात पिता को जेल हो जायेगी। हम सभी धर्मों के लोग आज शपथ लेते है कि हम कभी कम उम्र मे ना शादी करेंगे ना ही करने देंगे।
सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यान्तर्गत सामूहिक विवाह योजना के परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना रथ एव महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमति बिस्मिता पाटले के संरक्षण में यह सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।
इस मुख्यमंत्री कन्यान्तर्गत सामूहिक विवाह योजना में ग्राम पंचायत सरपंच महोदया शारदा सान्ड्रा और उप सरपंच श्याम चित्ता पुरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुल्लैया जी, जिला पंचायत सदस्य सरिता कुडेम, जनपद पंचायत से राहुल कोशिक, और आंगनबाड़ी सहायिका शान्ता मरकाम,और सुपरवाइजर सावित्री मिरी, उजाला बंजारे प्रीति मानिक पुरी सुनीता जगत और सभी कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रकार है सरिता चेताल,पदमाश्री गोरला, सरिता मोरला , अनिता चेताल, कुसमा मरकेला, शारदा दुबे, और चंद्रकला उद्दे, की मेहनत और लगन से इस मुख्यमंत्री कन्यान्तर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और इस कार्यक्रम को सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाये तो हमारे मददेड थाना प्रभारी श्री डोंगरे पाल पात्रे और सहायक भगत सिंह नेताम और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.