"रायपुर : नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी
नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी,
गुढियारी आगजनी के समय विश्वदीप द्वारा किए राहत कार्य सराहनीय, राजधानी की जनता रखेगी याद - कलेक्टर डॉ सिंह।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -रेडक्रॉस सभाकक्ष में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को उनके नवीन दायित्व के लिए भावभीनी विदाई दी गई। श्री विश्वदीप को बीजापुर जिले में कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी को सदैव जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे जिले, जिसे अब भारत सरकार द्वारा नक्सलमुक्त घोषित किया गया है, वहां विकास और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। आशा है की आप ऐसा कार्य करेंगे जिससे बीजापुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
डॉ सिंह ने कहा कि एक कलेक्टर को परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करना आना चाहिए। प्रशासनिक दायित्वों में कभी सौम्य व्यवहार की आवश्यकता होती है तो कभी कठोर निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी होती है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 28 माह 3 दिन तक साथ कार्य किया, जिसमें अनेक बड़े आयोजन और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि श्री विश्वदीप की कार्यशैली सदैव जनहित और तत्परता से परिपूर्ण रही है।
उन्होंने विशेष रूप से गुढियारी आगजनी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में श्री विश्वदीप ने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ऑयल से भरे टैंकर के ढक्कन हटाने का साहसिक कार्य किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि एक कलेक्टर को परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करना आना चाहिए। प्रशासनिक दायित्वों में कभी सौम्य व्यवहार की आवश्यकता होती है तो कभी कठोर निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी होती है। श्री विश्वदीप ने कहा कि कलेक्टर डॉ सिंह और पूरे जिले के टीम के साथ बहुत से प्रोजेक्ट में कार्य किया है। निश्चित रूप से यह अनुभव बीजापुर में काम आएगा। मैं कलेक्टर डॉ सिंह तथा जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.