सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत औरेठी सम्मानित
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने मोमेंटो देकर किया सम्मान
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के नवागांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत औरेठी को उत्कृष्ट कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत औरेठी को मिले इस सम्मान पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत औरेठी को मिला यह सम्मान क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.