मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण
पिथौरा//शासन के मंशानुरूप अवैध शिकार के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की दिशा में वन विभाग निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज 07/05/2026 को वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली में कक्ष क्रमांक 234 के समीप शांतिनगर (सुखीपाली) में दिनांक 04/05/2026 को हुए वन्यप्राणी मादा नीलगाय अवैध शिकार के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी (1) ईश्वर राणा वल्द मनीराम राणा जाति कुम्हार, ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (2) टंकधर वल्द सीताराम जाति सतनामी ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (3) विद्याधर वल्द ललित प्रधान उम्र 50 वर्ष ग्राम-शांतिनगर सुखीपाली तहसील-पिथौरा, जिला महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा में आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण उपरांत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त प्रकरण में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही श्री मयंक पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल महासमुन्द के आदेशानुसार तथा सुश्री डिम्पी बैस, संयुक्त वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडल पिथौरा के मार्गदर्शन में एवं श्री सुखराम निराला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के निर्देशन में संपादित की गई। इस कार्यवाही में श्री ललित कुमार पटेल (वनपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व पिथौरा), श्री कोकिलकांत दिनकर (वनरक्षक), सुश्री पुष्पा नेताम (वनरक्षक), श्री विरेन्द्र बंजारे वनरक्षक, श्रीमती प्रभा ठाकुर वनरक्षक सहित अन्य वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.