Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 6, 2026

"कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश फौती, नामांतरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, पीडीएस में समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करें।

 "कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश




फौती, नामांतरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, पीडीएस में समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करें।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि फौती नामांतरण के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें अनावश्यक विलंब करने पर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने एग्रीस्टेक से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन का वितरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित हो, ताकि हितग्राहियों को असुविधा न हो।


जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। आबकारी विभाग को राजसात किए गए वाहनों की शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।


कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए।


बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad