बनसांकरा ओवरब्रिज पर हादसा: बाइक सवार दादा-नाती घायल, एक की हालत गंभीर
सिमगा | बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर सिमगा के पास बनसांकरा ओवरब्रिज में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दादा-नाती दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में दादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा से रायपुर जा रहे जोत राम सहिस अपने नाती अमन कुमार सहिस के साथ बाइक पर सवार थे। इसी दौरान बनसांकरा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जोत राम सहिस के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन कुमार को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस (GVK EMRI) की टीम मौके पर पहुंची। EMT लुपेंद्र कुमार और पायलट योगेश साहू ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा पहुंचाया।
डॉक्टर एस. साहिल ने बताया कि जोत राम सहिस की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.