श्री शिवमहापुराण कथा का समापन हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर के नवग्रह उद्यान, शैलेन्द्र नगर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित संगीतमयी श्री शिवमहापुराण कथा का हवन पूजन और पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी के साथ श्रृद्धा पूर्वक समापन हुआ।
कथा का आयोजन 1 मई से 7 मई तक किया गया, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।
कथा का वाचन राष्ट्रीय संत राजीव नयन जी महाराज द्वारा किया गया, जिसमें पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रृद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी ग्रहण किया। आयोजन के दौरान शिव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी श्रृद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.