आवासो क़ो प्राथमिकता से अगले 10 दिवस में प्रारम्भ कराने अधिकारियो द्वारा ली गयी समीक्षा
बिलासपुर। दिनांक 07/05/2026 को जनपद पंचायत बिल्हा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बिल्हा एवं सहायक अभियंता आवास द्वारा आवास मित्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सभी आवास मित्रों को निर्देशित किया गया कि अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं लक्ष्य 30 मई के आवास निर्माण के लक्ष्य क़ो पूरा करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही आवास मित्रो क़ो हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाकर उन्हें निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए भी कहा गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.