राजनांदगांव
छेड़छाड़ व अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।
छेड़छाड़ कर अश्लील गाली-गलौज एवं धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।
घटना के महज 03 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर की गई गिरफ्तारी।
न्यायालय में पेशी उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।
आरोपी का नाम
अशद कुरैशी, पिता कलीम कुरैशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी पठानपारा वार्ड क्रमांक 39, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
घटना का विवरण
प्रार्थिया द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत एवं मिलने का दबाव बनाता था तथा बार-बार फोन कर परेशान करता था। दिनांक 12.06.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे आरोपी प्रार्थिया के घर के सामने पहुंचकर फोन पर बात नहीं करने एवं मिलने नहीं आने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। साथ ही प्रार्थिया के भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बेइज्जती करने की नियत से उसका हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ की।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 283/2026 धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही विवरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश प्राप्त हुए।
निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशद कुरैशी को घटना के लगभग 03 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने उपरांत आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सउनि. डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.