प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरीहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री उमंग पांडे जी के नेतृत्व में जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में कवर्धा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित पंडरिया क्षेत्र में भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एव रामायण पाठ किया गया तथा तत्पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी एवं भगवान भोलेनाथ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री सियाराम साहू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री नितेश अग्रवाल जी एवं श्री विक्की अग्रवाल जी, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष श्री सतविंदर पाहुजा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी जी तथा खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी श्री चंद्रकिरण तिवारी जी के द्वारा पूजन कराया साथ ही श्री कमलेश दुवेदी जी, श्री भूपेंद्र सिंह जी, श्रीमती संतोषी जायसवाल जी, श्रीमती वेद कुमारी चौबे जी, श्रीमती छाया नामदेव जी, श्री रिंकेश वैष्णव जी, श्रीमती ज्योति केशरवानी जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री अजय ठाकुर जी, श्री योगेंद्र ठाकुर जी, श्री राकेश साहू जी, श्री विकास कुर्रे जी, श्री विक्रम साहू जी, श्री दीपक सोनी जी, श्री कार्तिक सोनी जी, श्रीमती विद्या गंधर्व जी, श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा जी, श्री आयुष वर्मा जी, श्री कृष्णा मिश्रा जी, श्री शिवशंकर भल्लावी जी, श्री दीपक सिन्हा जी, श्रीमती नम्रता मोदी जी, श्री संदीप गुप्ता जी, श्री प्रवीण ठाकुर जी, श्री मोहन चंद्रवंशी जी साथ ही पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रवीश सिंह जी, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री अमित चंद्रवंशी जी, श्री थानेश्वर जायसवाल जी,श्री नवल किशोर पांडे जी, श्री कल्याण सिंह जी, श्री चंद्र कुमार सोनी जी, श्री जनक चंद्राकर जी, श्री वीरेंद्र शर्मा जी, श्री विजय जायसवाल जी, मंडल महामंत्री श्री ललित चंद्रवंशी जी, कार्यक्रम संयोजक एवं कुशल संचालनकर्ता श्री पवन कुंभकार जी, श्री हरीश जैन जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भाई सुमित तिवारी जी, श्री हरि साहू जी, श्री पूरन राजपूत जी, श्री रवि चंद्रवंशी जी, श्री संतोष साहू जी, श्री अमन पाठक जी, श्री सुनील साहू जी, श्री रामफल यादव जी, श्री महेश चंद्राकर जी, श्री तुलसी धुर्वे जी, श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, श्री जनक पात्रे जी, श्री मुन्ना डाहीरे जी, श्री श्रवण साहू जी, श्री शिवचरित्र सिंह जी, श्री शंकर साहू जी, श्री विश्वनाथ चंद्राकर जी, श्री शैलेंद्र साहू जी, श्री त्रिफला साहू जी, श्री उपेंद्र चौबे जी, श्री बाबा तिवारी जी, श्री नरोत्तम साहू जी, श्री रितेश सिंह जी, श्री झाय कुमार चंद्रवंशी जी, श्री शत्रुघ्न सिंह राज जी, श्री बालमुकुंद धुरी जी, पार्षद श्री श्रवण दाहिरे जी, श्री अजय साहू जी, श्री राजनीत चंद्रवंशी जी, श्री आयुष केशरवानी जी, श्री संतोष यादव जी एवं श्री चंध्रु सोनी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। श्रीमती प्रभा देवांगन जी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी, श्रीमती संगीता हलवाई जी, श्रीमती काजल ठाकुर जी सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.