मनरेगा मजदूर के द्वारा कार्य किए जाने की जगह ,जेसीबी मशीन के द्वारा खोदाई
कवर्धा। ग्राम पंचायत डबराभाठ के आश्रित ग्राम घुकसा मे मनरेगा के तहत तालाब मे रिर्टनिंग वाल 18. 21 लाख रुपय स्वीकृति हुआ था. जे सी बी मशीन एवं ट्रक के द्वारा सरपंच श्रीमती रितु घृतलहरे , एवं सचिव कृति जायसवाल के द्वारा तालाब के मिट्टी को रूपए के खेल मे दूसरे कई गांव में बेच दिया गया है
रिटनिंग वाल जहाँ पर मनरेगा मजदूर के द्वारा कार्य किया जाना उस जगह पर पहले जेसीबी मशीन के द्वारा खोदाई करा लिया गया है उक्त घटना को जनपद कवर्धा के सीईओ को पहले से अवगत कराया गया था और जेसीबी मशीन चलते हुये फोटो एवं वीडियो को दिखाया गया था
और बोला था की तालाब का मिट्टी को निकालने दो मस्टर रोल जारी नहीं होगा.. अब उसी कार्य मे जबरसती फर्जी मस्टर रोल जारी कर दिया गया है बल्कि जेसीबी मशीन के द्वारा रिटर्निंग वाल के पहले से खोदाई हो गया है
सरपंच सचिव के साथ कुछ ऊपर के अधिकारी के मिली भगत ये सब खेल को अंजाम दिया जा रहा है बल्कि इसे पहले भी ख़राब रेता से सी सी रोड एवं नाली को करा दिया गया है, साथ ही
डबराभाठ से बरबसपुर रोड मे मंत्री जी द्वारा बजरी मुरम के लिये 2 लाख रूपए स्वीकृति हुआ था जिसमे आज भी एक भी ट्रिप मुरुम नहीं डाला है बिना कार्य किये हुये राशि को निकाल दिया गया है जिसका जाँच s d o साहब ने किया है पता नहीं जब उसमे मुरम तो मुरम कुछ डला ही नहीं है तो सडक का नाप क्यों करते है ये शिकायत पहले से हुआ है लेकिन अधीकारी लोग ध्यान ही नहीं दे रहे है
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.