दिनांक : 11 जून 2026
जिला : विदिशा
महिला सुरक्षा के प्रति विदिशा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विदिशा पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना करारिया पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
दिनांक 11 जून 2026 को पीड़िता द्वारा थाना करारिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी इरफान खान द्वारा विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना करारिया में अपराध क्रमांक 146/2026 अंतर्गत धारा 64(1), 64(2)(m) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण दर्ज होते ही थाना करारिया पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
इरफान खान पिता हनीश खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरखेड़ी रोड खामखेड़ा, थाना करारिया, जिला विदिशा।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, चौकी प्रभारी खामखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामलाल परिहार, आरक्षक आसिफ खान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
विदिशा पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.