Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 25, 2026

रायपुर : वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

 रायपुर : वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ



वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर -आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 


छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन नवीनीकरण हेतु 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन हेतु 1 अगस्त 2026 से पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा। छात्रवृत्ति राशि आधार सीडेड बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा की जाएगी। साथ ही नवीन आवेदकों के लिए एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (One Time Registration) प्राप्त करना आवश्यक होगा एवं विद्यार्थी द्वारा आवेदन करते समय सक्रिय एवं आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है। 


पात्रता के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की  वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।


विभाग ने सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों तथा छात्रवृत्ति प्रभारियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन परीक्षण एवं स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad