छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान नवागांव में जारी
बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमगा ब्लॉक के ग्राम नवागांव में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।
बैठक में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। किशोर साहू को सिमगा ब्लॉक उपाध्यक्ष, रमेश साहू को ग्राम संयोजक, अनिल साहू को ग्राम अध्यक्ष, अर्जुन साहू को उपाध्यक्ष, राजाराम साहू को महामंत्री, कौशल ध्रुव को सचिव तथा लोकनाथ साहू को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों के संरक्षण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याओं को लेकर जनता विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पिछले 12 वर्षों से छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हक-अधिकारों के लिए संघर्षरत है, जबकि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी संगठन का राजनीतिक विंग है।
बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सनत यदु, जिला महामंत्री देव वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी तामेश्वर साहू, जिला प्रभारी दीनबंधु देवांगन, बलौदाबाजार ब्लॉक अध्यक्ष खिलेंद्र वैष्णव, जयंत साहू, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े, सचिव रोशन साहू, ताकेश्वर वर्मा तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यदु, सेवक ध्रुव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तरुण साहू, किशोर साहू, राकेश साहू, प्रवीण साहू, मनीराम, भेखराम, अर्जुन, मुकेश, गणेश, हेमंत, संतोष, मोहन, शिवकुमार, अशोक, विशाल, दिनेश, थानेश्वर, परदेशी, बलराम, अंगद, सूरज, रविशंकर, मानसिंह, दिलीप, तिहारू, लेखराम, विनय, हार्दिक, केदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा साथी मौजूद रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.