दिनांक 11.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु नियमित पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान जारी।
बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर बनाए हुए पैनी नजर।
साजा बेमेतरा, 11 जून 2026: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन पर डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार निगरानी की जा रही है।
इस अभियान के तहत जिले* के विभिन्न रेत घाटों, खनिज क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।
बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम* जिले के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए है। संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बेमेतरा पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध खनिज उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को अवगत कराएं, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.