सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
ठाकुरदिया कला में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया
पिथौरा-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में 24 जून को जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह पूर्ण माहौल मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत दीवान तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच भानूराम ठाकुर, सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान,देवनाथ दीवान,रमेश दीवान, तिलक राम दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती पालकी दीवान,गंगा दीवान, अनुसुइया निषाद, डेमिन दीवान उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यक्रम को भानूराम ठाकुर और मिडिल स्कूल प्रधान पाठक छबिराम पटेल ने संबोधित किया और उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना सबका अधिकार है।इससे कोई बच्चा वंचित न रहे। शिक्षा और संस्कार पाने से मनुष्य जीवन संवरता है।
इसके बाद अतिथियों और शिक्षकों के द्वारा कक्षा पहली और छठवीं के सभी बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नवप्रवेशी बच्चों को पाठयपुस्तक दिया गया।इससे बच्चे बहुत खुश नजर आए। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रधान पाठक छबिराम पटेल, कुसुमलता कुर्रे, शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा, हिरेंद्र कुमार दीवान तथा ग्रामवासियों में तिलक दीवान,रमेश दीवान, भानूराम ठाकुर,पालकी दीवान, डेमिन दीवान का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.