गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास में जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार के सामने भंडारे का आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - पुरुषोत्तम मास महिने के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा,साई इतना दीजिये जिसमें कुटुंब समाए ,मैं भी भूखा ना रहूं साधु ना भूखा जाए ।
इसी भावना के साथ पुरुषोत्तम मास में प्रभु श्री जगन्नाथ की प्रेरणा से जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार में भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को पूड़ी, सब्जी,पुलाव और जलेबी के साथ शीतल जल वितरण किया गया। इस प्रसादी वितरण आयोजन में गौड़ ब्राह्मण समाज की संरक्षक राजकुमारी शर्मा, अध्यक्षा प्रतिमा पुजारी ,निर्मला जोशी ,कृपा शर्मा,रमा शर्मा, रीना शर्मा, रेणु शर्मा ,नरेश शर्मा सहित समाज के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.