जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के सचिव जान सिंह पैकरा को हटाने के लिए सुशासन मे पीपरतराई शिविर स्थल पर हुआ शिकायत
CNI NEWS - दिलीप सोनवानी बिलासपुर, जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के वर्तमान सचिव जानसिंह पैकरा के ऊपर गंभीर आरोप लगे है लगे हुए आरोप मे पुरी तरह घेरे मे आ चुके है
सचिव जान सिंह पैकरा पर लगातार लापरवाही बताई जा रही है जून 2022 मे जान सिंह पैकरा का पोस्टिंग हुई थी आज की स्थिति मे जून 2026 चल रहा है क्या जनपद के उच्चाधिकारी के मिलीभगत है या मंत्री मिनिस्टर तक पहुंच है इसलिए ट्रांसफर करने से डरते है क्या सचिव अपने भ्रस्टाचार की कमाई उच्चधिकारी तक कमीशन पहुंचाता है शासन प्रशासन के नियम अनुसार 3 वर्ष मे सचिव के पंचायत बदलने के प्रावधान है ग्राम पंचायत आमामुड़ा मे सचिव जान सिंह पैकरा को 4 वर्ष पुरा हो चुका है
अब चलिए सचिव जान सिंह पैकरा के 4 वर्ष के बीच क्या क्या लापरवाही है
ग्राम सभा नियम विरुद्ध करना या कई बार ग्राम सभा ही नही करना।
ग्रामीणो को आय व्यय की जानकारी नही देना ।
ग्रामीणो को निर्माण कार्य का जानकरी नही देना ।
मनमानी राशि आहरण करना ।
ग्रामीणो को योजनाओ की जानकारी नही देना ।
मनरेगा मे फर्जी हाजिरी भरना एवं मनमानी करना ।
ग्राम पंचायत भवन मे रोजाना उपस्थित नही होना ।
तालाब लीज राशि को गबन करना ।
15वे वित्त राशि का दुरूपयोग करना ।
मूलभूत राशि को गबन करना ।
ग्रामीणों का फोन नही उठाना ।
जातिगत भेद भाव करना ।
सरपंच एवं सचिव अपने वित्तीय पावर के इस्तेमाल करके राशि हड़ापने मे पुरा ताकत झोंक दिये है यह सचिव सरपंच पुरा मनमानी कर रहे है ग्रामीणों का कहना है यह सचिव नही चाहिए बहुत ठोस कार्यवाही करायंगे ग्रामीणों का कहना है की जब से यह सचिव आया है किसी भी आय व्यय की जानकारी नही देता है और मनमानी 15 वे वित्त एवं मुलभूत की राशि को निकाल कर भ्रस्टाचार कर रहे है ग्रामीणो ने शासान से शिकायत भी की है यह सचिव को हटाय और सख्त कार्यवाही करे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.