सदगुरू कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम मानिकपुरी पनिका समाज पार बैठक परपोड़ी में आयोजित हुआ
छत्तीसगढ़। सदगुरू कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम मानिकपुरी पनिका समाज पार बैठक परपोड़ी के तत्वावधान में दिनांक 21/06/2026 दिन रविवार को आयोजित हुआ, जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ नगर में गाजे बाजे,
आतिशबाजी के साथ नगर के चौक चौराहों से होता हुआ शोभायात्रा के रूप में कबीर कुटी भवन से निकलकर दर्री तालाब में सागर परघाई से प्रारंभ हुआ, शोभायात्रा के दौरान साहेब बंदगी साहेब की चहुंओर अनुगंज के साथ सभी आमीन माताएं भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए
सागर से मटके में जल भर कर वापिस कबीर कुटी पहुंचे, इस बीच धमधा गंडई राज्यमार्ग पर शरबत एवं केला फल आमजनों के लिए वितरित किया गया।
शोभायात्रा के बाद कबीर कुटी परपोड़ी पहुंचने पर प्रांगण में ध्वजा पताका फहराया गया साथ ही प्रांगण मे उत्खनित नवीन बोर पंप का विधिवत पूजन अर्चन किया गया
तथा महंत महेश्वर दास मानिकपुरी जी के करकमलों से चौका आरती यज्ञ संपन्न हुआ।
अंत में इस कार्यक्रम में पधारे आगंतुक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमे प्रतिनिधि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष परपोड़ी श्री कृष्णा जायसवाल जी जिन्होंने समाज के लिए बोर उत्खनन हेतु अपने निधि से राशि प्रदान किए थे उन्हें शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पार्षद संजय गोस्वामी जी ने भी अपने निधि से 1.5लाख रुपए आवश्यक निर्माण कार्य हेतु प्रदान करने संकल्प लेते हुए घोषणा किए उन्हें भी समाज की ओर से शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा सम्मान भेंट की श्रृंखला में श्री देशु राम साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत परपोड़ी), श्री नरेश सिन्हा जी (प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत परपोड़ी), श्री अरुण पटेल पार्षद वार्ड 13, श्री रूप दास मानिकपुरी जी (ब्लॉक अध्यक्ष मापस साजा)इन सभी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में श्रीमती शिवबती साहू जी (उपाध्यक्ष नपं परपोड़ी), श्रीमती गिरिजा देवांगन पार्षद, श्रीमती साहू पार्षद आदि के अलावा सैकड़ों की संख्या में मानिकपुरी एवं अन्य कबीरपंथी समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम का सफल मंच संचालन परपोड़ी निवासी शिक्षक श्री तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव मापस बेमेतरा) ने किया। इधर दिनभर भोजन पंडाल में स्व रुचि भोज देर रात तक चलता रहा। इस कार्यक्रम के आयोजक गणों में मानिकपुरी पनिका समाज पार बैठक परपोड़ी के प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री जगतारण दास मानिकपुरी, तारण दास,बीरबल दास, खिलावन दास, पलटू दास, ढ़ेलू दास, कुमार दास, कृपाल दास, दीवान चंद्रिका दास, प्रकाश दास, सुमरन दास, रूप दास, प्रताप दास, मोहन दास, दिलीप दास, शिवदास आदि रहे।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.