भागवत विदूषी श्री कीर्ती किशोरी जी का हुआ भव्य अतिथि सत्कार।
नागपुर -श्री थाडेश्वरी राम मंदिर में 7 जून से 13 जून तक श्री मद्भागवत कथा कार्यक्रम चल रहा है,इस दौरान भागवत विदूषी श्री कीर्ती किशोरी जी का श्रृद्धा पूर्वक श्रीमती शीतल -पंकज शर्मा ने अपने निवास पर आमंत्रित किया,जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
अपने निवास आगमन पर श्रृद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर भगवान श्री राधे कृष्ण के मधुर भजनों कार्यक्रम किया गया, भजन के दौरान श्री कीर्ती किशोरी जी ने राधे कृष्ण की मनमोहक नौका विहार झांकी का भाव पूर्ण एवं मधुर वर्णन प्रस्तुत किया।
उनके आध्यात्मिक उद्बोधन और भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भजनों पर झूमे। कार्यक्रम के दौरान नन्हीं गौरी ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से सुंदर भजन गाए, बालिका की भक्ति और प्रतिभा से प्रभावित होकर श्री कीर्ती किशोरी जी ने उसे स्नेहपूर्वक गले लगाकर आशीर्वाद दिया। सुंदर अतिथि सत्कार एवं आत्मीय स्वागत के लिए श्री कीर्ती किशोरी जी ने शर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया तथा परिवार सहित उपस्थित सभी श्रृद्धालुओं को सुख-समृद्धि और मंगलमयी जीवन का आशीर्वाद दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.