प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सरोरा में आवास, रोजगार व स्वच्छता का संदेश दिया
तिल्दा-नेवरा = समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा में बिते सोमवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत हाई स्कूल सरोरा परिसर में आवास दिवस, रोजगार दिवस एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ,जिला पंचायत सभापती शैल महेन्द्र साहू ,
जिला पंचायत सीईओ कुमार दास रंजन , एवं तिल्दा-नेवरा , जनपद अध्यक्ष सोनू मन्हरे, तिल्दा नेवरा सी ई ओ रवि कुमार , एवं जनप्रतिनिधियों ने
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व
मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध हो रहा है। साथ ही हर घर तक पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए घर-घर सोख्ता गड्ढों (वाटर हार्वेस्टिंग संरचना) का निर्माण कराया जाएगा, जिससे निस्तारी जल का उचित निकासी हो सकेगा। इससे भू-जल स्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा गली-मोहल्लों में गंदे पानी के बहाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। गांव के शितला मंदिर , पंचायत , और स्कूल में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया । उसके पश्चात पंचायत भवन में वृक्षारोपण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का गृह प्रवेश भी कराया गया। लाभार्थियों में गुनीराम साहू, विष्णु साहू एवं कबीर नेताम है ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरोरा की सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू, उपसरपंच बसंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच मेधनाथ मारकंडेय, कुंज बिहारी अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य लेखराम देवांगन, पंचगण में इंदु शेखर शर्मा , स्मिता चतुर्वेदी , उमा कुर्रे , दयाचंद चतुर्वेदी , रमेश पाल , तारचंद पाल , जितेन्द्र वर्मा , रति देवी राजगोड , अंकित साहू , उमा सिंह , नरायण यादव , चंद्र प्रकाश साहू , जय नरायण वर्मा , भुनेश्वरी वर्मा , ओम प्रकाश वर्मा , प्रमिला साहू , सती , तिलक निषाद , एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.