पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाई पर: रानी सौरभ जैन
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा - मोदी का युग देश के लिए स्वर्णिम काल
तिल्दा नेवरा = भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक और दीर्घकालीन नेतृत्व पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी युग ने भारत को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में जो प्रगति की है वह अभूतपूर्व और प्रेरणादायी है।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक मजबूत और सम्मानजनक पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा है। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है, जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। युवा उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं ने देश के युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर दिए हैं। डिजिटल क्रांति ने शासन को पारदर्शी बनाया है और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास ने देश की कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे दिन-रात देश की सेवा में लगे रहते हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य 140 करोड़ भारतीयों का कल्याण है। रानी सौरभ जैन ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और देश आर्थिक, सामरिक तथा सांस्कृतिक सभी मोर्चों पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
रानी सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका नेतृत्व आने वाले वर्षों में भी देश को नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में सेवा और समर्पण के भाव से काम करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.