Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 11, 2026

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत CEO की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत CEO की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित हुई 




तिल्दा-नेवरा, । कल 11 जून 2026  को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने की।



बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उद्देश्यों, लाभों तथा पात्र हितग्राहियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ सर रवि कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया।


बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) उप संभाग तिल्दा के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार गजेन्द्र ने योजना के तकनीकी पहलुओं एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य शासन से सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है ।


योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर विद्युत उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में कमी आएगी तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।


इस अवसर पर वितरण केंद्र तुलसी के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार वर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरीश ठाकुर, दीपक धिरहे एवं योगेन्द्र नायक सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों ने भी योजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

बैठक में तिल्दा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए पंचायत सचिव, कार्यालय सहायक, रोजगार सहायक, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा इसे आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगी, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। :::


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad