विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सीआईडीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों ने माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार वेतन पुनरीक्षण नियम,2009 के तहत दिनांक 01.01.2006 से 31.10.2011 तक के एरियर्स के भुगतान का आदेश जारी किया गया है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग (प्रशासकीय विभाग) द्वारा 11मई को स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन की स्वीकृति जारी होने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इस अवसर पर कर्मचारी प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं शासन की स्वीकृति जारी होने के बावजूद भुगतान कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है, उन्होंने कहा शीघ्र ही भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.