Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 13, 2026

कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन कलेक्टर द्वारा हस्तशिल्प, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर कलेक्टर ने पंचधार के हथकरघा बुनकरों की कला और स्वरोजगार मॉडल को सराहा पारंपरिक बुनकरी को आधुनिक बाजार से जोड़ने पर हुई चर्चा

 कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन

 


कलेक्टर द्वारा हस्तशिल्प, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर

 

कलेक्टर ने पंचधार के हथकरघा बुनकरों की कला और स्वरोजगार मॉडल को सराहा


पारंपरिक बुनकरी को आधुनिक बाजार से जोड़ने पर हुई चर्चा


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2026/जिले के हथकरघा उत्पादों को बाजार से जोड़ने और बुनकरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार को जिले के ग्राम डुमरपाली और सरिया तहसील के ग्राम पंचधार पहुंचकर हथकरघा बुनकरों की पारंपरिक कला का निरीक्षण किया। 




उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित अरुण कुमार मेहर के बुनकरी केंद्र का अवलोकन कर उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता एवं व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली।  



निरीक्षण के दौरान बुनकरों ने बताया कि उनकी संस्था में उड़िया साड़ियों का निर्माण किया जाता है, जो अपनी विशिष्ट डिजाइन, उत्कृष्ट बुनाई और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध हैं। कलेक्टर ने तैयार उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ओड़िशा सीमा से लगे इस क्षेत्र में उड़िया साड़ियों की अच्छी मांग है तथा हथकरघा और हस्तशिल्प जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर बुनकरों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए बेहतर ब्रांडिंग, प्रदर्शनियों और व्यापार मंचों के माध्यम से उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने बुनकरों को नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने अरुण कुमार मेहर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा विकसित स्वरोजगार मॉडल से पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। उन्होंने बरमकेला विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों डोंगरीपाली, हटटापाली और झाल क्षेत्र के लोगों को भी इस कार्य से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की।  


अरुण कुमार मेहर ने बताया कि अब तक क्षेत्र के करीब 5,000 युवक-युवतियां और महिलाएं इस पहल से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त कर चुके हैं तथा अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सरिया सहित ग्राम पंचधार के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad