राजनांदगांव
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु घुमका में निकाला गया भव्य फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चुनाव पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के नेतृत्व में 140 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से निर्भय होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने हेतु व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से आज घुमका नगर क्षेत्र में विशाल फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में लगभग 140 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि राजनांदगांव पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अशांति अथवा कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयासों पर कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज, डीएसपी श्री एंब्रोस कुजूर, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक, तहसीलदार श्री मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी, चौकी सुकुलदैहान प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर, चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल, चौकी मोहरा प्रभारी निरीक्षक सुमेंद्र खरे, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.