Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 6, 2026

जिले के डॉक्टरों से पंजीकृत डाक में 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित स्वस्थ तन-स्वस्थ मन योजना से आश्रम छात्रावास के बच्चों की होगी सेहत जांच

 जिले के डॉक्टरों से पंजीकृत डाक में 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित



स्वस्थ तन-स्वस्थ मन योजना से आश्रम छात्रावास के बच्चों की होगी सेहत जांच


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2026/ जिले में संचालित आश्रम छात्रावास में वर्ष 2026-27 हेतु प्रवेशित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ तन-स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 अंतर्गत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के निजी प्रेक्टिशनरों जिनकी योग्यता एमबीबीएस, बीएएमएस एवं बीएचएमएस डिग्रीधारी चिकित्सकों से एक या एक से अधिक संस्थाओं (छात्रावास /आश्रम) के लिए

15 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया है।


 इच्छुक निजी चिकित्सक अपने लेटर पेड में आवेदन पत्र के साथ शासकीय मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज, संस्था से उत्तीर्ण चिकित्सक डिग्री एवं चिकित्सकीय कार्य का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रेशन प्रमाण -पत्र, स्थायी या अस्थायी मो. नंबर, वर्तमान पता तथा भारतीय स्टेट बैंक के खाता का प्रथम पृष्ठ (जहां फोटो चस्पा हो) की छायाप्रति के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ पिन 496445 में निर्धारित तिथि कार्यालयीन समय में पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में नहीं लिया जावेगा।


निजी प्रेक्टिशनरों चिकित्सकों को जिले में स्वीकृत 50 सीटर छात्रावास, आश्रमों में प्रवेशित छात्र छात्राओं के चिकित्सकीय परीक्षण हेतु रू. 750/- प्रति भ्रमण एवं 100 सीटर छात्रावास, आश्रमों में छात्र छात्राओं के चिकित्सकीय परीक्षण हेतु रू. 1200/- प्रति भ्रमण मानदेय भुगतान दिया जावेगा। निजी चिकित्सक माह में कम से कम दो बार छात्रावास, आश्रमों के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। निजी चिकित्सक प्रत्येक छात्रावास आश्रम के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत एक स्वास्थ्य पंजी में विवरण दर्ज करेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। नये अभ्यर्थी सरल क्रमांक 4 में उल्लेखित समस्त दस्तावेज, प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकेंगे। निजी चिकित्सकों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णय के द्वारा पात्रता के आधार पर किया जावेगा। चिकित्सकीय कार्य हेतु अनुबंध के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सारंगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय में अवलोकन कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad