Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 18, 2026

छत्तीसगढ़ के 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, मोहरेंगा गांव की निष्ठा त्रिपाठी बनीं उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा


छत्तीसगढ़ के 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, मोहरेंगा गांव की निष्ठा त्रिपाठी बनीं उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित



खरोरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-13 फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 150 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।


*बालिका वर्ग में खरोरा की होनहार खिलाड़ी निष्ठा त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान (उपविजेता) प्राप्त किया तथा अपने शानदार खेल के दम पर राष्ट्रीय (नेशनल) शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।*


*प्रतियोगिता के अंतिम एवं रोमांचक दौर में निष्ठा त्रिपाठी ने अद्विका पांडे को पराजित कर निर्णायक जीत हासिल की। यह मुकाबला अंतिम राउंड के सबसे आकर्षक और चर्चित मुकाबलों में शामिल रहा। इस उपलब्धि से खरोरा नगर एवं मोहरेंगा ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। निष्ठा की इस सफलता से उनके माता-पिता, परिजन, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों में भी अत्यंत प्रसन्नता व्याप्त है।*


माता-पिता का आशीर्वाद, सतत मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम एवं अनुशासित अभ्यास निष्ठा की इस उपलब्धि की सबसे बड़ी प्रेरणा रहे। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि परिवार का स्नेह, संस्कार और निरंतर प्रोत्साहन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन एवं पर्यवेक्षण अंतरराष्ट्रीय निर्णायक शुभम बसोने, फीडे आर्बिटर तरुण सारथी (बस्तर) एवं अनिल शर्मा (दुर्ग), वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक हर्ष मालेकर, सुरेश होता, मनोज कुमार तथा सुश्री तृषा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


निष्ठा त्रिपाठी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad