20 जुलाई को गुण्डरदेही के माता शीतला मंदिर में मनाया जाएगा माता जुड़वास, तैयारियां पूरी
गुण्डरदेही। नगर स्थित प्राचीन माता शीतला मंदिर में 20 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ माता जुड़वास का पर्व मनाया जाएगा। इस आयोजन की सभी तैयारियां मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के साथ माता शीतला मंदिर में माता जुड़वास के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
आयोजन के दिन सुबह से ही विभिन्न सेवा भजन मंडलियों द्वारा भक्ति गीतों और सेवा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। इसके बाद श्रद्धालु माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
मंदिर समिति ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने और माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.