सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग अब जन आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है
21 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकालकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है
पिथौरा क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद सरपंचों ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, आबकारी विभाग तथा पुलिस थाना पिथौरा पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की गई।
सादराम पटेल ने क्या कहा
"हमारा उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना है। अवैध शराब से युवाओं और परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से हमारी मांग है कि इस पर प्रभावी कार्रवाई कर अवैध कारोबार को पूरी तरह बंद कराया जाए।"
महिला का क्या कहना है
सरपंचों का कहना है कि अवैध शराब के कारण सामाजिक और आर्थिक समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस जन अभियान का कितना असर प्रशासनिक कार्रवाई में दिखाई देता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.