सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
देवपुर के देवधर जलप्रपात में असामाजिक तत्वों का उत्पात, युवकों की 3 बाइकों के टैंक और कांच तोड़े
_बया थाना को दी गई शिकायत, पुलिस कार्रवाई का इंतजार_
देवपुर पिथौरा।
पर्यटन स्थल देवपुर स्थित देवधर जलप्रपात पर रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां नहाने गए तीन युवकों की खड़ी बाइकों को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक देवधर जलप्रपात की जलधारा में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान उन्होंने अपनी तीनों बाइकें नीचे पार्क कर दी थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने बाइकों पर पत्थर बरसाकर उनके टैंक और शीशे तोड़ दिए।
घटना के बाद जब युवक वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। खास बात यह रही कि जिन लोगों ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है उनकी गाड़ियों में "यूट्यूब" और "इंस्टाग्राम" लिखा हुआ था। नंबर प्लेट नहीं थे
घटना की जानकारी मिलते ही तीनों युवकों ने बया थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया। युवकों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि बया थाना के प्रभारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।
देवधर जलप्रपात क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.