Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 31, 2026

प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के श्रम - उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन खैरागढ़ पहुंचे वर्षों से अधूरे पड़े बाईपास निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री से चर्चा की जाएगी - मंत्री लखन लाल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा

 प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के श्रम - उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन खैरागढ़ पहुंचे 


वर्षों से अधूरे पड़े बाईपास निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री से चर्चा की जाएगी - मंत्री लखन लाल


निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा


खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के बहुप्रतीक्षित बाईपास और उद्योग स्थापना जैसे अहम मुद्दों पर गुरुवार को प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बड़ा बयान दिया. एक दिवसीय खैरागढ़ दौरे पर पहुंचे मंत्री ने साफ कहा कि वर्षों से अधूरे पड़े बाईपास निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री से चर्चा की जाएगी और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. वहीं उद्योगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय विरोध के कारण पहले कई योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं, लेकिन यदि उद्योग स्थापित होते हैं तो जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

कार्यकर्ताओं को दिलाया मेरा बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प

गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और आगामी चुनावों की सफलता इसी आधार पर तय होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं.

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में सबसे ज्यादा चर्चा खैरागढ़ बाईपास की रही. पिछले करीब 14 वर्षों से प्रतीक्षित बाईपास का निर्माण अब भी अधूरा है और हाल ही में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हैं और संबंधित विभाग से चर्चा कर निर्माण कार्य को गति देने का प्रयास करेंगे.

केसीजी में उद्योग लगाने पर मंत्री का बयान

उद्योग स्थापना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले भी जिले में उद्योग लगाने के प्रयास हुए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध होने के कारण योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं. उन्होंने कहा कि उद्योग आने से केवल निवेश ही नहीं बढ़ेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा, इसलिए विकास और रोजगार के बीच संतुलन बनाना जरूरी है.


बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, घम्मन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad