Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

कलेक्टर के सख्त निर्देश, जेजेएम मिशन कार्य पंचायत को सुपुर्द के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी जेजेएम और हर घर जल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक पीएचई एसडीओ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरपंच, सचिव, ठेकेदार से एक साथ लिए रिपोर्ट

 कलेक्टर के सख्त निर्देश, जेजेएम मिशन कार्य पंचायत को सुपुर्द के बाद  मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी



जेजेएम और हर घर जल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश


जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक


पीएचई एसडीओ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरपंच, सचिव, ठेकेदार से एक साथ लिए रिपोर्ट


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जुलाई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत बिलाईगढ़ ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने  समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और सरपंच, सचिव, ठेकेदारों का एक साथ बैठक लेकर जेजेएम के पानी टंकी, पाइप लाइन, हर घर नल कनेक्शन के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और पाइप बिछाने, सीसीरोड बनाने, स्टीमेट अनुसार कार्य पूर्ण करने, ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने, जहाँ जरूरत वहां हाइड्रो बोर करने के निर्देश दिए। 


 बैठक में कलेक्टर को जानकारी मिला कि, मधबनकला गांव में ग्रामीण नल कनेक्शन जाने नहीं दे रहे, तो कलेक्टर ने सीईओ जनपद और एसडीएम को ग्रामीणों को समझाने के निर्देश दिए कि पेयजल उसी गांव के लोगों के लिए है। वहीं एक अन्य गांव में पंचायत या स्कूल आदि सरकारी बोर, बोरिंग से पानी टंकी तक नल कनेक्शन जोड़ने के कार्य में ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा तो, कलेक्टर ने कहा सभी सरकारी बोर बोरिंग विभाग भले अलग हो लेकिन लोगों के पेयजल का कार्य किया जाएगा और जो कोई व्यक्ति या समूह इस महत्वकांक्षी योजना में बाधा उत्पन्न करेंगे उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने एसडीएम को निर्देश दिए। 


कलेक्टर ने इस बैठक में अनुपस्थित सरपंच, सचिव और ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए, वहीं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रफुल्ल रजक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, ब्लॉक अधिकारी बी एल खरे, सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ योगेश्वरी बर्मन, विद्युत अधिकारी प्रकाश महानंदा,  क्रेडा अधिकारी शिवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad