कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सिद्ध आश्रम बेलगहना एवं नवागांव दलहा बाबा आश्रम में की पूजा-अर्चना, लिया गुरुदेव का आशीर्वाद
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
बेलगहना/कोटा। गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने सिद्ध आश्रम बेलगहना एवं नवागांव स्थित दलहा बाबा आश्रम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है तथा गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज को सही दिशा मिलती है।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को नई दिशा और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं।
आश्रम परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, सत्संग एवं पूजा-अर्चना का आयोजन होता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
रिपोर्ट : दिलीप सोनवानी
बेलगहना, बिलासपुर
मो. 9340810592
CNI NEWS




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.