Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 31, 2026

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

 समाचार

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा



CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बिलासपुर, 30 जुलाई 2026/जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल,  जनप्रतिनिधियों, एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं  ने भाग लिया। बैठक में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 16वें वित्त आयोग तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


    बैठक में स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मलेरिया की रोकथाम के प्रभावी उपाय करने तथा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तथा किसान स्वयं उपस्थित होकर खाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र एवं अपात्र किसानों की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। साथ ही युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन की जानकारी विस्तार से साझा की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया तथा भटगांव से बरतोरी मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने और झाल से नगपुरा मार्ग का टेंडर जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम धूमा से नगचुवा मार्ग को जल्द पूर्ण कराने तथा बिटकुली से करवा मार्ग के निर्माण कार्य में सड़क के दोनों ओर सोल्डर लगाने के निर्देश भी दिए गए।


     बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, सभापति श्रीमती अनुसुईया कश्यप, सभापति श्रीमती भारती नीरज माली, सभापति श्री गोविंद राम यादव, श्रीमती अंबिका विनोद साहू, सभापति श्री निरंजन सिंह पैकरा, श्री शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, श्रीमती सतकली बावरे, श्री राजेन्द्र धीवर, श्री दामोदर कांत, श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास, श्रीमती रजनी, पिंटू मरकाम, श्रीमती जयकुमारी प्रभु सदस्यगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 

मो, 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad