शासकीय हाई स्कूल अमाली में सरस्वती साइकिल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
कोटा/बिलासपुर। शासकीय हाई स्कूल अमाली में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विशेष लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री श्री महाराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटा श्री बजरंग जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कोटा श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, महामंत्री श्री सुरेश पांडे, श्री रामकुमार साहू, हाई स्कूल अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष श्री प्रभु राम यादव शामिल रहे।
अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। शासन की सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग एवं सामाजिक सहभागिता से परिपूर्ण रहा। छात्राओं ने साइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और शासन के प्रति आभार जताया।
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
मो. 9340810592



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.