Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 31, 2026

लोहारा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी निकाला पति पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, ईंट और सी.एफ.एल.बल्ब से वार कर दिया वारदात को अंजाम। प्रार्थी बनकर थाने पहुंचा आरोपी पति, हत्या छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का करता रहा प्रयास। लोहारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 थाना- सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)


लोहारा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी निकाला पति पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।



चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, ईंट और सी.एफ.एल.बल्ब से वार कर दिया वारदात को अंजाम।


प्रार्थी बनकर थाने पहुंचा आरोपी पति, हत्या छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का करता रहा प्रयास।


लोहारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना लोहारा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।


कबीरधाम जिला के थाना सहसपुर लोहारा में दिनांक 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी द्रोणाचार्य वर्मा, निवासी ग्राम सिंगारपुर, थाना लोहारा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी किरण वर्मा सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। शाम लगभग 6 बजे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ईश्वर वर्मा के खेत स्थित ट्यूबवेल के पीछे गंभीर अवस्था में पड़ी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचने पर महिला के सिर, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए तथा पास में ईंट का टुकड़ा एवं खून के धब्बे मिले।


सूचना पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराई गई तथा अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए थाना लोहारा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।


जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों, ग्रामीणों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान मृतका के पति एवं प्रार्थी द्रोणाचार्य वर्मा के कथनों में विरोधाभास पाए जाने पर उससे गहन पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा, किंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन पत्नी के देर से घर लौटने पर उसे शक हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने पास में रखी ईंट से पत्नी के सिर पर हमला किया और उसे घसीटकर ट्यूबवेल पंप हाउस के पीछे ले गया, जहां उसने ईंट एवं सीएफएल बल्ब के कांच से सिर और चेहरे पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी।


आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे हुए टुकड़े, मृतिका के रक्तरंजित कपड़े तथा आरोपी द्वारा घटना के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद की गई है।


पुलिस द्वारा आरोपी द्रोणाचार्य वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, उप निरीक्षक संदीप चौबे, बलदाऊ भट्ट, आशीष सिंह, संजीव तिवारी, पीएसआई किशन कुमार नायक, श्रेय कुमार गुरु, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, आरक्षक अभिनव तिवारी, अश्विनी पाण्डेय, अनिल साहू, गिरीश तिवारी, रूपेन्द्र ठाकुर, गोपाल, संदीप शुक्ला, राजू सोनवानी, रवि जायसवाल, सुरेश चंद्रोल, बिनेश पोर्ते, चरण पटेल, बलराम, महिला आरक्षक मंजू निर्मलकर, सैनिक भंवर सिंह सहित थाना लोहारा एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad