राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत के सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक दी विदाई
उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए जताया आभार, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं।
सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर, पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक, स्टेनो तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे के लिए




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.